“अंगूरी रसमलाई”

सामग्री :-

1.1 /2 +1 लीटर दूध छेना के लिए और दूध रबड़ी के लिए

2 बड़ा चम्मच नीबू का रस (जिसमें 1 चम्मच पानी मिला लेंगे)

1.1 /2 चम्मच कॉर्न फ्लोर

1 चम्मच बेकिंग पाउडर

1 चम्मच इलायची पाउडर

5-8 केसर धागे

1 छोटा चम्मच गुलाब जल

2 चम्मच बादाम – पिस्ता की बारीक – बारीक कतरन

2 कप चीनी

बनाने की विधि :-

दूध को मध्यम पर गर्म कर उबाल लें और गैस बन्द कर दें| दूध में नींबू का रस थोड़ा – थोड़ा करके डाल दें और 5 मिनट ऐसे ही छोड़ दें| जिससे छेना निकल आएंगा | अब मलमल के कपड़े में पनीर छान लें और पानी डालकर धो लें | जिससे नींबू के रस का स्वाद निकल जाएं फिर मलमल के कपड़े में रखकर नल पर लटका दें जिससे सारा पानी निकल जाएं|

कपड़े से छेना निकाल कर इसमें कार्न फ्लोर, बेकिंग पाउडर मिलाकर छेने को हथेली से मसल – मसल कर अंगूर के बराबर गोलिया बना लें|एक भगोने में 3,1/2 कप पानी और 2 कप चीनी डालकर चाशनी बना लें और जब चाशनी में बुलबुले आने लगे तो छेने की गोलियां इसमें डाल दे|लगभग 20 मिनट तक कवर कर पकने दें (बीच -बीच में पानी कम होने पर पानी डाल दें|) या कुकर में 1 सीटी तक पकाएं|

दूसरी तरफ दूध में इलायची पाउडर, बहुत हल्की चीनी, केसर मिलाकर रबड़ी बनाएं | केसर दूध तैयार होने पर पके हुए छेने की गोलियां निकालें और केसर वाले दूध में डाल दें|रसमलाई पर काजू -बदाम पिस्ता की गार्निशिग कर 5-6 घंटा ठंडा होने के लिए रखें|

ठंडी ठंडी “अंगूरी रसमलाई” को सर्व करें |

  रेनू चंद्रा, मास्टर शेफ