कौशांबी के सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री प्रदेश के जन विश्वास यात्रा के प्रमुख विनोद सोनकर ने कहा कि 03 जनवरी 2022 को जिले में पहुंच रही जन विश्वास यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनता के विश्वास को बनाए रखना,जनता को विश्वास करने के लिए धन्यवाद और आभार प्रकट करना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में गौरीगंज भाजपा जिला मुख्यालय पर यात्रा से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा बूथ कमेटी से लेकर जिला के पदाधिकारी अपने मत मस्तिष्क में तैयार रखें कि आने वाले 100 दिन चैन से बैठने का समय नहीं है।आने वाले दिनों में रैली, सभा, जनसभा, रोड शो सहित पार्टी के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।इन कार्यक्रमों को ऐतिहासिक बनाने के लिए सबको अपनी तय भूमिका के आधार पर परिश्रम की पराकाष्ठा करनी होगी। सांसद व राष्ट्रीय सचिव विनोद सोनकर ने कहा विपक्ष चुनाव को भटकाना व अटकाना चाहता है।विपक्ष जानता है कि वह विकास, सुशासन, कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा से चुनाव नहीं लड़ सकता।उन्होंने कहा आज हमारे पास 8 साल का मोदी नेतृत्व का व पौने 5 साल का योगी नेतृत्व का विकास काम है।

दोनों सरकारों ने गरीबों के जन विश्वास यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनता के विश्वास को बनाए रखना,रोड़ आयुष्मान कार्ड,45 करोड जनधन खाते खुलवाए हैं। उन्होंने कहा आजादी के बाद इंदिरा गांधी के नेतृत्व में सरकार ने गरीबी हटाओ का नारा दिया पर गरीबी नहीं हटा सके।आज की सरकार ने गरीबों के घर पर बिजली,पानी,शौचालय,आवास, आयुष्मान कार्ड,किसान सम्मान निधि पहुंचा कर बता दिया है कि भाजपा सरकार गरीब और किसान हितैषी सरकार है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी सत्ता की नही गरीबों के विकास की राजनीति करती है।भाजपा सरकारों ने देश व प्रदेश की दिशा और दशा दोनों बदली है।भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा जिले में आ रही जन विश्वास यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी दी की 02 जनवरी को धम्मौर बाजार होते हुए परितोष से अमेठी मैं रात्रि विश्राम होगा 3 जनवरी को सुबह 10:00 बजे यात्रा प्रारंभ होगी जो कि मुंशीगंज दरपीपुर,बूढन माता मंदिर भाजपा कार्यालय जामो तिराहा गौरीगंज पूरब गांव गोग मऊ जामो सम्भई हाईवे बाईपास होते हुए रामलीला मैदान जगदीशपुर में सभा के साथ यात्रा का समापन होगा। बैठक को जिला यात्रा प्रमुख वेद तिवारी ने संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी ने किया। बैठक में जिला पदाधिकारी,मण्डल प्रभारी,मंडल अध्यक्ष व यात्रा से जुड़े हुए जिम्मेदार कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोटर – राजेश सोनी