कर्नाटक में ओमिक्रॉन के खतरे के बीच नई आफ़त, गायब हुए १० लोग।
बैंगलोर: एक ओर जहां कर्नाटक में कोविड के ओमिक्रॉन वैरियंट का खतरा गहराते जा रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर में १० लोगों के गायब होने से नई आफ़त आ गई है। ब्रुहत बैंगलोर महानगर पालिके (BBMP) के अनुसार, दक्षिण अफ्रीकी देशों से आए १० लोगों को खोजा नहीं जा पा रहा है और उनके फोन भी बंद हैं। मालूम हो की दक्षिण अफ्रीका में कोविड के ओमिक्रॉन वैरियंट ने काफी समस्याएं खड़ी की है जिसके कारण राज्य ने अफ्रीकी देशों से आने वाले सभी नागरिकों के लिए RT-PCR जांच अनिवार्य कर दिया है। हालांकि इन १० लोगों के गायब होने से कोविड का संकट बढ़ गया है। इसकी जानकारी ब्रुहत बैंगलोर महानगर पालिके (BBMP) ने शुक्रवार को दी है।

वहीं दूसरी ओर एक दिन पहले कर्नाटक सरकार ने एक निजी कोविड परीक्षण केंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है। आरोप है की इस निजी केंद्र ने ६६ वर्षीय एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक को गलत कोविड नेगेटिव सर्टिफिकेट जारी कर दिया जिससे वह देश से बाहर जाने में सफल रहा। इस लापरवाही के कारण ओमिक्रॉन का खतरा और संजीदा होते दिख रहा है।