राजेश सोनी – अमेठी

तिलोई के फरीदपुर परवर में समाजवादी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ ब्राम्हण सभा संगठन के विस्तार के क्रम में आज समाजवादी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ ब्राम्हण सभा अमेठी के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला,प्रबुद्ध प्रकोष्ठ विधानसभा अध्यक्ष तिलोई विवेक तिवारी सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष छेदीलाल की उपस्थिति में व प्रबुद्ध प्रकोष्ठ बहादुरपुर ब्लाक अध्यक्ष राकेश द्विवेदी की अगुआई में बैठक कर सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ ब्लाक कार्यकारिणी का गठन कर मनोनयन पत्र सौंपा गया।बैठक को सपा जिलाकार्यकारिणी सदस्य कुलदीप शुक्ला सपा लोहिया वाहिनी जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी द्वारा सम्बोधित किया गया।इस अवसर पर रजनू गुर्जर सपा ब्लाक अध्यक्ष,ओपी यादव विधानसभा सचिव,अजय तिवारी प्रशांत तिवारी,संजय तिवारी,अभिषेक द्विवेदी आदि सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।