मेहुल राठोड-संवाददाता

कोविड-19: भारत में पिछले 24 घंटों में 27,176 नए कोविड मामले दर्ज किए गए।

दिल्ली,16/09/2021: भारत मे पिछले 24 घंटों में तक़रीबन 28,000 नए कोविड मामले दर्ज किए गए। इसके साथ, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सुबह 9 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश मे कोरोनावायरस के टोटल 33,316,755 मामले हो गए है। पिछले चार दिनों से रोजाना नए मामले 30,000 से कम रहे हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, 284 दैनिक मृत्यु के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,43,497 हो गई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश में सक्रिय मामलों की संख्या में 11,120 की गिरावट आई है। सक्रिय केसलोएड 3,51,087 है।

इस बीच, पिछले 24 घंटों में 38,012 और लोगों को छुट्टी दे दी गई, जिससे देश में कुल ठीक होने वालों की संख्या 32,52,2171 हो गई।

कोविड-19 के लिए अब तक करीब 55 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम के तहत अब तक करीब 75.89 करोड़ वैक्सीन के डोज़ दीए जा चुकी है।