अमेठी – बेंती कुंडा से अयोध्या श्री राम चन्द्र जी के दर्शन के लिए जाते समय कार्यकर्ताओं ने जिले की सीमा त्रिसुंडी, रामगंज बाजार, दुर्गापुर बाजार राजा भैया का किया जोरदार स्वागत। रघुराज प्रताप सिंह आज अयोध्या मे प्रभु राम का दर्शन कर प्रदेश व्यापी जन सेवा संकल्प यात्रा की करेंगे शुरुआत। त्रिसुंडी बार्डर पर उमड़ी भारी भीड़ व लगभग एक हज़ार चार पहिया वाहनों से कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर किया स्वागत व अगवानी। राजा भैया ने कहा कि प्रभु श्री राम चन्द्र जी हमारे पूज्य व आदर्श हैं। उनमें हमारी आस्था है।

प्रदेश व्यापी जन सेवा संकल्प अभियान कोरोना महामारी की वजह से देर से शुरू हो रहा है। भगवान का दर्शन और आशीर्वाद लेकर अभियान की होगी शुरुआत। एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि हम अपनी नीतियों व सेवा संकल्प के साथ जनता के बीच जा रहे हैं। प्रदेश के चुनाव 2022 के संबंध में उन्होंने कहा कि अभी समय है। हम भी तैयारी शुरू कर रहे हैं। फिलहाल विधानसभा की सभी 403 सीटों पर तैयारी की जा रही है और पार्टी के जन सरोकार से जुड़े मुद्दों के आधार पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा।