भारत की अवनि लेखरा ने टोक्यो पैरालंपिक में शूटिंग में इतिहास रचा है। इस दौरान उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच-1 के फाइनल में 249.6 का स्कोर कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अवनि ने कुल 249.6 का स्कोर बनाया जो की पैरालिंपिक खेलों का नया कीर्तिमान है, अवनि ने इसी विजय के साथ यूक्रेन की इरियाना शेतनिक के विश्व रिकॉर्ड की भी तुल्यता कर ली है। 2018 में शेतनिक ने सर्बिया में 249.6 का स्कोर किया था।

आपको बता दें, अवनि जयपुर की रहने वाली हैं, उन्होंने फाइनल में 249.6 अंक बनाकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की और प्रथम स्थान हासिल किया। और चीन की झांग कुइपिंग 248.9 अंक को पराजित किया। वहीं, यूक्रेन की इरियाना शेतनिक को कांस्य पदक मिला है। आपको बता दें, पैरालंपिक खेलों में अवनि स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। इसी के साथ ही भारत का इन खेलों की निशानेबाजी मुकाबले में भी पहला पदक है। टोक्यो पैरालंपिक में भी यह देश का पहला स्वर्ण पदक है। यह तीसरी भारतीय महिला पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली हैं।