माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर-प्रदेश द्वारा मिशन शक्ति फेज 3 के तहत नारी सुरक्षा,नारी सम्मान के प्रति प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से एक अभिनव पहल मिशन शक्ति फेज 3 की शुरूआत की गई है।

इस दौरान डॉ0 विपिन कुमार मिश्र पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर निर्देशन में महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में मिशन शक्ति,नारी सुरक्षा नारी सम्मान का कार्यक्रम तहत इण्टरमीडिएट कालेज रवनिया पूरब अलीगंज, नेशनल इण्टर कालेज कादीपुर व ग्राम प्रतापपुर में महिलाओं एवं छात्राओं को शासन-प्रशासन द्वारा महिला उत्थान हेतु चलाई जा रही विभिन्न नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही हेल्प लाईन 1090 (वूमेन पावर लाइन),181 (महिला हेल्प लाइन), 108 (,एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा) की उपयोगिता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी साथ ही जनपद के सभी थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के संबंध में भी जानकारी दी गयी।