देश में कोरोना वायरस के मामलों की निरन्तर बढ़ोत्तरी हो रही हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण के मामले पिछले तीन दिनों से 38 हजार से अधिक आ रहे हैं। कोरोना के मामले बीते 24 घंटे में 43 हजार से ज्यादा आए हैं, वहीं, 463 लोगों की मौत हुई है। देश में अब भी सक्रिय मरीजों की संख्या 4,14,155 से ज्यादा है।

कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में  इलाज हो रहे मरीजों की संख्या 4.13 से ज्यादा है। वहीं, देश में अब तक 45  करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।

ओडिशा, झारखंड, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी इन सभी राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े नियम लागू हैं।