यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने बधाई दी,

इस दौरान उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में आज के दिन इतिहास रचकर कांस्य पदक जीता है। भारतीय हॉकी के इतिहास में आज की विजय ने एक सुनहरे अध्याय को जोड़ा है। ‘टीम इंडिया’ की इस अविस्मरणीय सफलता पर पूरे भारतवर्ष को यश है। मेरी तरफ से ‘टीम इंडिया’ को हार्दिक बधाई। जय हिन्द!