भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक में इतिहास रचा है। भारतीय टीम को 41 साल के बाद ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई है। इस दौरान भारतीय टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। हॉकी टीम की इस धमाकेदार जीत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहगमंत्री अमित शाह सहित अनेक नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ये ऐतिहासिक जीत एक दिन जो प्रत्येक भारतवासी की याद में अंकित होगा. हमारी पुरुष हॉकी टीम को घर पर ब्रॉन्ज मेडल लाने के लिए बधाई. इस हॉकी की टीम पर भारत को यश है.’ सफलता के साथ उन्होंने पूरे भारत और युवाओं की कल्पना पर असर छोड़ा है.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है। रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करते हुए लिखा, ’41 साल बाद हमारी पुरुष हॉकी टीम को हॉकी में ओलंपिक पदक जीतने के लिए बधाई।

गृहमंत्री अमित शाह ने भारतीय हॉकी टीम को टोक्यो ओलिंपिक में ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए कहा, सभी भारतवासी के लिए बहुत गर्व और बेहद खुशी का समय है कि हमारी पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।’