सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। इस माह में शिव परिवार की पूजा का खास महत्व होता है। कहा जाता हैं सावन माह में बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना बहुत ही फलदायी मणि जाती है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, गणेश जी देवताओं में प्रथम पूजनीय हैं। सावन के माह में गणेश पूजा का फायदा दुगना हो जाता है क्योंकि भगवान शिव को गणेश जी बहुत प्यारे हैं। गणेश की पूजा अर्चना इस दिन विशेष रूप से की जाती है। आइये जानें भगवान गणेश को जल्दी खुश करने के तरीके।

गणेश भगवन को सावन में बुधवार के दिन शमी का पौधा चढ़ाना चाहिए क्योंकि यह उन्हें बहुत अधिक ही प्रिय होता है। इससे घर सुख-समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

सावन माह के बुधवार के दिन गणेश जी को लाल सिंदूर का तिलक लगाए और उसके बाद खुद भी लगाना चाहिए क्योंकि लाल रंग गणेश जी को बहुत पसंद हैं। इससे सभी भक्तों पर भगवान गणेश की दयालुता बरसती है।

सावन माह में भगवान गणेश जी को दूर्वा अर्पित करना बहुत ही फलदायी माना जाता है इससे भगवान गणेश बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते है। आपको बता दें, दूर्वा भगवान गणेश के मस्तक पर अर्पित किया जाता है।