जायस, अमेठी नगर पालिका में ईओ प्रियंका मिश्रा का गैर जनपद तबादला हो जाने से महीनों से यह पद खाली था। इस दौरान पालिका अध्यक्ष ने बताया था कि ईओ के न होने से आउट सोर्सिंग वर्करों का दो माह से वेतन का भुगतान नहीं हो सका था। शासन से गौरीगंज ईओ सुरजीत कुमार सिंह को नगर पालिका जायस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

आपको बता दें, महीनों से खाली पड़े ईओ के पद पर शासन ने नगर पालिका गौरीगंज के अधिशाषी अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह को पालिका जायस का अतिरिक्त प्रभार दिया है। छः माह बाद मातृत्व अवकाश से वापस आने के बाद महीने भर पहले तत्कालीन ईओ रहीं प्रियंका मिश्रा का शासन से तबादला गैर जनपद कर दिया गया था। तभी से नगर पालिका जायस में ईओ का पद खाली था। ईओ के न रहने से पालिका में कार्यरत आउट सोर्सिंग वर्करों का दो माह से वेतन का भुगतान नहीं हो सका था। शासन ने नगर पालिका गौरीगंज का कार्यभार देख रहे ईओ सुरजीत कुमार सिंह को नगर पालिका जायस का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।