बदलते मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद आवश्यक होता है। चाहे गर्मी हो, बरसात हो या फिर ठंड। गर्मी के मौसम में अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है। यदि आप कहीं नौकरी के लिए बाहर जाते है या फिर गर्मी में काम करते है, तो ऐसे हालात में काम करना और भी कठिन हो जाता है। क्योंकि गर्मी में ठंड के मुकाबले अधिक प्यास लगती है।

ऐसे समय में आवश्यक है कि आपको कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे शरीर में पानी की कमी ना रहे और आप गर्मी में भी सरलता से काम करते रहे। आपको ये चीजें बाजार से आसानी से मिल जाएंगी। तो आइये ये जानते है कि गर्मियों के मौसम में किन चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे हम अपने शरीर को हाइड्रेट रख सके।

खीराः खीरा हमारे शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखता है। इसमें 95% तक पानी और 5% तक फाइबर होता है, खीरे का सेवन करने से लंबे समय तक शरीर में पानी की मात्रा बनी रहती है और प्यास कम लगती है। इसलिए अपने भोजन में सलाद के रूप में खीरा अवश्य शामिल करें।

तरबूजः गर्मियों में तरबूज का सेवन करने से हमारे शरीर में पानी की मात्रा बनी रहती है। तरबूज गर्मियों में मिलने वाला सबसे रसीला फल है। इसमें 75 प्रतिशत से भी अधिक  मात्रा में पानी होता हैं। जो हमारे शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। इसके अतिरिक्त तरबूज में और भी कई विटामिन्स शामिल होते है जो शरीर की अनेक बीमारियों से बचाने में सहायता करते हैं।

संतराः गर्मी में संतरे का सेवन करना बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। इसमें 90% तक पानी और उपयुक्त मात्रा में पौटेशियम होता है। जो शरीर के लिए बहुत आवश्यक तत्व है। आपको जब भी गर्मी में अपने शरीर में पानी की कमी महसूस हो, तो आप संतरे का सेवन करें। संतरा पानी की कमी को पूरा करने के साथ-साथ आपकी स्किन को भी चमकदार बनाता है।

दहीः दही गर्मी में पानी की कमी को पूरा करने के लिए सबसे बेहतर विकल्पों में से एक है। दही में लगभग 90% पानी के अवयव होते है जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करते है। इसके साथ ही दही में और भी कई ऐसे पोषक तत्व शामिल होते है जो हमारे शरीर के लिए उचित रूप से आवश्यक