गर्मी के मौसम में धूप का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। ये तो आप सब जानते ही है, गर्म हवा, गर्मी और तेज धूप किसी भी व्यक्ति को बीमार कर सकती है। इसलिए गर्मी के मौसम में अपने खान-पान की चीजों पर खास ध्यान देना बहुत आवश्यक है।  गर्मियों में शराब और आइसक्रीम जैसी अनेक चीजों का सेवन शरीर को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। इसी तरह कुछ अन्य खाद्य पदार्थ भी हैं जिनका गर्मियों में अत्यधिक सेवन करना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। आइये जानते जानते हैं कि गर्मियों में किन चीजों का सेवन बीमारी का शिकार बना सकती है।

अधिक तले खाद्य पदार्थः गर्मी में अधिक तले खाद्य पदार्थों का सेवन आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसका कारण यह है कि शरीर के अंदर अधिक तले खाद्य पदार्थों का सेवन गर्मी पैदा करता है और इससे त्वचा पर मुंहासे हो सकते हैं। इसके अलावा पाचन क्रिया और रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी नकारात्मक असर पडता है। इससे बीमार होने का खतरा पैदा जाता है।

आइसक्रीमः गर्मी का मौसम आते ही लोग बड़े ही शौक से आइसक्रीम का सेवन करते हैं, लेकिन इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। इसका यह कारण यह है कि आइसक्रीम काफी मीठी होती है और इसके अधिक सेवन के कारण व्यक्ति को बढ़ते वजन के साथ-साथ मधुमेह जैसी अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप इसका अधिक सेवन करने से बचें।

मसालेदार खाद्य पदार्थः गर्मियों के मौसम में अधिक मात्रा में मसालेदार खाद्य पदार्थों का सेवन भी नुकसान पंहुचा सकता है। ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से पेट संबंधी समस्यायें ही नहीं सिर्फ घबराहट भी महसूस हो सकती है, इसलिए बेहतर हैं कि आप गर्मियों में अधिक मसालेदार खाद्य पदार्थों से दूरी बना लें और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों का सेवन करें।