इंदौर। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी पर सत्यानाशी जैसी अशोभनीय टिप्पणी करने वाले कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह के पुतले को आज भाजपा अजा मोर्चा ने खान नदी में डुबोकर विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा अजा मोर्चा,इंदौर के अध्यक्ष राजेश शिरोड़कर के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में मोर्चे के नगर महामन्त्री संदीप भाउर्जार, उपाध्यक्ष सन्तोष सिंगारे,देवेन मनकेले,करण नरवाले,जगदीश वर्मा,मंत्री योगेश मिथोरा,केशव वर्मा,पवन राजोरिया,मीडिया प्रभारी अमर पेंढारकर, सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र वर्मा,नवीन लहरी,मण्डल के अजय बमरेले,अशोक शिरोडकर,ऋषि वर्मा,अनिल साठे,राजेश मिश्रा जी,सोनू चौहान,श्याम,चिंका व अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।