कोरोना संक्रमण से औरैया जनपद में मौतों का आंकङा लगातार बढ़ रहा है।ग्रामीण इलाकों में लोग बुखार एवम अन्य बीमारी से भी दम तोड़ रहे है। श्मसान घाट पर लोग संक्रमन से बचने के लिए अंतिम संस्कार पूरा होने से पहले अधजली लाश छोड़कर चले जाते है वही घाटों पर शव बहाए भी जा रहे है। औरैया के शेरगढ़ घाट किनारे पड़े शव कुत्ते नोंच रहे है।जिससे संक्रमण फैलाने का खतरा फैलने की आशंका है।
औरैया के यमुना नदी के शेरगढ़ घाट पर एक ओर कई चिताएं जलती नजर आ रही है तो वही दूसरी ओर यमुना के नदी में शव बहते देख सकते है।एक शव को शेरगढ़ घाट में मौजूद कुत्ते नोचते दिख रहे है। शेरगढ़ घाट में मौजूद देखरेख करने वाले शख्स ने बताया कि प्रतिदिन 8 से 10 लोगों का अभी अंतिम संस्कार हो रहा है लोग शव को अधजला छोड़ कर ही चले जाते है जिन्हें यमुना में प्रवाहित करना पड़ता है। कुछ दिन पहले तक 20-25 शवों का प्रतिदिन अंतिम संस्कार होता था।