समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य
पूर्व सांसद/विधायक/कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार स्व मनोहर लाल की पुत्रवधू उन्नाव सदर पूर्व सांसद / विधायक स्व दीपक कुमार की धर्मपत्नी सदर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी वरिष्ठ महिला सपा नेत्री मनीषा दीपक का आज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सुबह निधन हो गया जहां वो कोरोना संक्रमित होने के बाद से पिछले कई दिनों से भर्ती होकर जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रहीं थी। मनीषा दीपक ने सदर विधान सभा उन्नाव से समाजवादी पार्टी के टिकट पर 2014 तत्कालीन विधायक दीपक कुमार के निधन से रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव में और 2017 के विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरी थी जिसमें दोनों दफ़ा उनको असफलता का सामना करना पड़ा था, मनीषा दीपक जनपद उन्नाव में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओं में मानी जाती थी, उनके निधन पर तमाम उनके कार्यकर्ताओ एवं समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गयी