यूपी के औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के गुनौली गांव में एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने के कारण मकान का काम करने वाले 2 मजदूर मलबे के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से दोनों लेबरों को मलबे से निकाल कर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि गुनौली गांव में एक मकान बन रहा था। और गांव के ही 2 युवक संजीव व अन्य युवक मजदूरी कर रहे थे कि अचानक लेंटर की शटरिंग में लगी बल्ली खुल गयी और लेंटर ढह गया।जिसमें दो मजदूर संजीव बाथम व अन्य घायल हो गए। जिसमे संजीव की अस्पताल में मौत हो गयी है। डॉक्टरों ने बताया है कि एक कि मौत हुई है।

आपको बता दे कि मृतक संजीव बाथम ग्राम गुनोली का रहने बाला हैं मृतक के 2 बच्चे भी हैं