लायंस क्लब गाजियाबाद एकता द्वारा गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन 

गाजियाबाद। लायंस क्लब गाजियाबाद एकता द्वारा गौ सेवा का एक कार्यक्रम किया गया। दान, धर्म की मर्यादा को देखते हुए दयानंद नगर स्थित वैदिक संयास आश्रम में गौ सेवा करने का कार्यक्रम सफल हुआ। कार्यक्रम में गौ सेवा की कमेटी चेयरपर्सन ला. कुसुम करवा का योगदान रहा। क्लब की सभी सम्मानित साथियों के सहयोग व उत्साह ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया। अध्यक्ष ला. पूनम सिंघल, सचिवा ला. विजय लक्ष्मी शर्मा, कोषाध्यक्ष ला. वंदना राठी, पी. आर. ओ. ला. शिखा गुप्ता मौजूद रही।

ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत 24×7