गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में भाजपा प्रत्याशी बड़ें अंतर से जीते

इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान उत्तर प्रदेश में हुआ। इसके बावजूद गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा व अतुल गर्ग बड़े अंतर से चुनाव जीतने में सफल रहें। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा की 5,59,472 व गाजियाबाद में भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग की 3,32,420 के बड़े अंतर से जीत यह दर्शाती है। डॉक्टर महेश शर्मा 2014 में मोदी सरकार में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री रहें थे। तब उन्होंने जेवर एयरपोर्ट के लिए व्यक्तिगत प्रयास किए थे। दो बार से वह सांसद है, उन्होंंने कई विकास कार्य भी कराएं। क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहें। जिसका परिणाम जनता ने डॉक्टर महेश शर्मा को जीत कि हैट्रिक के साथ दिया।
वहीं दूसरी ओर गाजियाबाद से चुनाव जीते अतुल गर्ग दो बार के विधायक हैं। वह 2017 की योगी सरकार में स्वास्थ्य राज्यमंत्री भी रहें हैं। गाजियाबाद में पूर्वांचल व उत्तराखंड के मतदाताओं को साधने के लिए बनाए गए भवन, कैलाश मानसरोवर भवन, धोबी घाट आरोबी व नोएडा के सेक्टर 62 से वसुंधरा तक मेट्रो की हरी झंडी मिलने समेत अन्य विकास कार्यों का लाभ उन्हें मिला। गाजियाबाद में 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार जीत का अंतर करीब दो लाख कम रहा। गौतमबुद्ध नगर में डाक्टर महेश शर्मा ने जीत के अंतर को बढ़ाया। 2019 लोकसभा चुनाव में वह करीब तीन लाख 38 हजार मतों से जीते थे। इसमें करीब सवा दो लाख मतों का इजाफा करते हुए उन्होंने जीत के अंतर का रिकॉर्ड बनाया है।

ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत 24×7