पूरे विधि-विधान के साथ खुले धाम के कपाट, ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजा केदारनाथ

उत्तराखंड। केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ खुल गए. देश-विदेश के श्रद्धालु यहां पर पहुंचे है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी यहां पर उपस्थित थे। कपाट खुलने के ​पहले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे. केदारनाथ धाम में यात्रियों के लिए आस्था पथ का निर्माण किया गया है. वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भी आज श्रद्धालु के लिए खोल दिए गए। तय मुहूर्त के अनुसार, विधि-विधान और धार्मिक परंपरा के मुताबिक केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग, प्रशासन, बीकेटीसी अधिकारी और स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं की मौजूदगी में कपाट को खोल दिया गया। यहां के मुख्य द्वार को खोल दिया गया है। इसके बाद गर्भ गृह का द्वार खोल दिया गया। गर्भ गृह में मुख्य पुजारियों ने पूजा पाठ किया। केदारनाथ धाम के दर्शन को लेकर देश-विदेश के श्रद्धालु उत्साहित रहते हैं। मई का माह केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का समय होता होता है। यहां बाबा केदारनाथ की विधिवत पूजा होती है। यहां पर पहुंचने के लिए श्रद्धालु एक कठिन सफर तय करते हैं।

उत्तराखंड, ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत 24×7