छात्रों को जागरूक करने के लिए ऑटिज्म वर्कशॉप का आयोजन

गाजियाबाद। डीपीएस इंदिरापुरम ने ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर के बारे में शिक्षकों और छात्रों को जागरूक करने के लिए विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मनोविज्ञान के छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य एएसडी के बारे में गलत धारणाओं को दूर करने के साथ जागरूकता फैलाना था। इस दौरान विघार्थियों ने ऑटिज्म से संबंधित लक्षण, कारण, उपचार, कौशल विकास जैसी चीजों को समझा। कार्यशाला में विभिन्न विषयों को शामिल किया गया, जिसमें ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार का अवलोकन और व्याख्या की गई तथा इसके कारणों पर चर्चा की गई। विभिन्न प्रेजेंटेशन, इंटरैक्टिव डिस्कशन और मल्टीमीडिया संसाधनों के माध्यम से कार्यशाला ने पर्यावरणीय प्रभावों पर प्रकाश डाला जो ऑटिज्म का कारण बनते हैं। डीपीएस इंदिरापुरम की प्रिंसिपल प्रिया जॉन ने बताया कि कैसे यह कार्यशाला ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार के बारे में छात्रों और शिक्षकों को संवेदनशील बनाने पर केंद्रित है। हमारी कार्यशाला का उद्देश्य ऑटिस्टिक बच्चों के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यशाला के माध्यम से हमने अपने छात्रों के बीच समझ को बढ़ावा दिया।

ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत 24×7