इंडियन कुलिनरी फोरम द्वारा प्लेटेड मिठाई प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल दीक्षा खंडेलवाल ने जीता

नई दिल्ली। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित आहार 2024 मेले में देश-विदेश की कंपनियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें 18 देशों की 80 कंपनियों ने स्टॉल लगाए थे। राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित आहार 2024 मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य खाद्य और पेय पदार्थों के व्यापार को बढ़ावा देना था। इस मेले में मुख्य आकर्षणों में नए उत्पादों को लॉन्च और प्रदर्शित करना शामिल था। आहार मेले में देश-विदेश के 1800 से ज्यादा एग्जीबिटर्स हिस्सा लिया। यहां पर कई तरह के फूड और बिजनेस देखने को मिले। 11 मार्च को आहार 2024 में इंडियन कुलिनरी फोरम द्वारा विभिन्न प्रतियोगता का आयोजन किया गया। जिसमें से एक प्रतियोगता प्लेटेड मिठाई भी थी। इंडियन कुलिनरी फोरम की प्लेटेड डेसर्ट प्रतियोगता की विजेता रही दीक्षा खंडेलवाल। दीक्षा खंडेलवाल ने प्लेटेड मिठाई प्रतियोगता में गोल्ड मैडल जीतकर अपने शहर और IBCA का नाम रोशन किया।
प्लेटेड मिठाई प्रतियोगता की गोल्ड मैडल विजेता दीक्षा खंडेलवाल ने बताया कि मैं बहुत रोमांचित और अत्यंत विनम्र महसूस कर रही हूं कि मुझे प्रतिष्ठित भारतीय पाककला मंच द्वारा प्लेटेड मिठाई में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। मैं इस यात्रा के दौरान समर्थन और मार्गदर्शन के लिए विवेक सग्गर, बालेंद्र सिंह, शेफ तरूण, सिरीश सक्सेना, रवि माशी, शेफ प्रशांत की बहुत आभारी हूं।
इंस्टीट्यूट ऑफ़ बेकरी एंड क्यूलिनरी आर्ट्स की अविश्वसनीय टीम को उनके समर्पण और विशेषज्ञता के लिए विशेष धन्यवाद। यह उपलब्धि उनके प्रोत्साहन और मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं होती। पाक कला उत्कृष्टता के प्रति अपने जुनून को जारी रखने के लिए अविश्वसनीय रूप से धन्य और प्रेरित महसूस कर रही हूं। इस अविश्वसनीय अनुभव का हिस्सा बनने वाले सभी लोगों को धन्यवाद।

ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत 24×7