मसूरी में लोक गायिका रेशमा शाह की एल्बम मेरी दादाणी का विमोचन

उत्तराखंड। मसूरी के होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित उत्तराखंड की लोक गायिका रेशमा सहायक की नई एल्बम मेरी दादाणी का विमोचन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी द्वारा किया गया। उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित इस एल्बम में रेशमा शाह द्वारा स्वयं अभिनय भी किया गया है और उन्हें उम्मीद है कि पहले की तरह ही लोगों को उनके गीत और एल्बम को पसंद आएंगे। इस मौके पर लोग गायिका रेशमा शाह ने कहा कि मेरी दादाणी एल्बम में पहाड़ की संस्कृति और यहां की सभ्यता को दर्शाया गया है उन्होंने उम्मीद जताई जी यह गीत लोगों को बहुत पसंद आएंगे उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोक कलाकारों के साथ वह 26 फरवरी को हांगकांग के दौरे पर जा रही हैं जहां पर उत्तराखंड की लोक संस्कृति को विश्व पटल पर रखने का प्रयास किया जाएगा। उन्होने कहा कि विदेषो में रह रहे भारत और उत्तराखंड के प्रवासी समय समय पर प्रदेश के लोक कलाकारों को विदेश बुलाते है और अपनी संस्कृति से रूबरू होते है। उन्होंने कहा कि आज भी लोग पुराने लोक गितो को काफी पसंद करते है वह वर्तमान में कुछ गायक लोक गीतो में फ्यूजन डालने का कार्य कर रहे है जिसको लोग कुछ समय के लिये ही पसंद करते है। नेहा जोशी ने कहा कि रेशमा शाह को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है और वह जिस प्रकार से उत्तराखंड की संस्कृति का देश-विदेश में प्रचार प्रसार कर रही हैं और यहां की बोली भाषा को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं इसके लिए भी बधाई के पात्र हैं। उन्होने कहा कि उनको आषा है कि लोक गायिका रेशमा शाह को पद्मश्री जैसे पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जायेगा।

उत्तराखंड, ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत 24×7