“बनारसी मावा गुजिया”

सामग्री:-

2 कटोरी मैदा
1 कटोरी मावा
2 कटोरी चीनी
1 कप देसी घी
1 टी स्पून इलायची पाउडर
1 टी स्पून बादाम कतरन

मावा गुजिया बनाने की विधि:-

मावा गुजिया बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में मैदा छानें। फिर आप इसमें एक चौथाई कप घी डालकर मिला दें। इसके बाद आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर आटा गूंथ लें। फिर आप इस आटे को करीब आधा घंटे तक ढककर अलग रख दें। इसके बाद आप एक कढ़ाई को मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। फिर आप इसमें मावा डालें और हल्का भूरा होने तक भून लें। इसके बाद आप इसको एक प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने के लिए रखें। फिर जब मावा हल्का सा गर्म हो तो आप उसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं। इसके बाद आप इसमें बादाम की कतरन डालें और अच्छी तरह से मिला दें। फिर आप मैदे के आटे की लोइयां बनाकर बेल लें। इसके बाद आप इसमें मावे का भरावन भरकर बंद कर दें। फिर आप फैंसी कटर की सहायता से गुजिया को किनारों से काटते हुए आकार गेकर गुजिया तैयार कर लें। इसके बाद आप एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म कर लें। फिर आप इसमें गुजिया डालें और सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें। इसके बाद आप एक दूसरी कढ़ाई में चीनी और पानी डालकर चाशनी बना लें। फिर आप इस चाशनी तैयार मावा गुजिया डालकर थोड़ी देर डुबोकर रख दें।इसके बाद आप चाशनी से सारी गुजिया निकालकर सूखने के लिए अलग रख दें।अब आपकी स्वादिष्ट मावा गुजिया बनकर तैयार हो गई हैं। फिर आप इसको एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख लें।

Sugar curd’s kitchen by Chef Srenu

WhatsApp 9936513737