वार्ड 23 कैलाश नगर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राहुल सिंह कार्यालय का उद्घाटन

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चूका हैं। सभी प्रत्याशी अपना टिकट भरकर अब चुनावी मैदान के रण में उतर आए हैं। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे प्रत्याशी अपनी जीत को पुख्ता करने में कोई भी कमी छोड़ना नहीं चाहते हैं। सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में पूरी तरह जुट गए हैं। आज वार्ड 23 कैलाश नगर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राहुल सिंह जी के कार्यालय का उद्घाटन शहर विधायक पूर्व राज्य मंत्री अतुल गर्ग के द्वारा किया गय। इस मौके पर अतुल गर्ग ने कहा किजनता हमारे साथ हैं। बीजेपी कि विजय होगी। चुनाव में जीत के बाद लाइनपार क्षेत्र में विकास के कार्यों में तेजी आएगी।

जिसमें पार्षद सुरेंद्र सेन, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, मंडल महामंत्री रोहित पंडित, मंडल महामंत्री अनिल स्वामी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज सेन, महानगर महामंत्री बीएल गौतम जी पवन शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अरुण सिंह, राजेश , अमित कुमार, राजीव दिवाकर मीडिया प्रभारी विजय नगर मंडल और भारी संख्या में देव तुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत24×7