अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा 22 और 23 अप्रैल को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

गाजियाबाद। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की महानगर एवं जनपद इकाई की बैठक में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर 22 और 23 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की महानगर एवं जनपद इकाई की बैठक पं देवदत्त शर्मा की अध्यक्षता में हुई। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं जे के गौड ने बताया कि अक्षय तृतीया को ही भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम ने धर्म की रक्षा और अधर्मियों के नाश के लिए ही धरती पर जन्म लिया था। इस बार भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव दिवाली पर्व की भांति बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। रात्रि में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना केर बाद दीप भी जलाए जाएंगे।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं जे के गौड ने यह भी बताया कि भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर 22 और 23 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 22 अप्रैल को हनुमान मंदिर घंटाघर, भगवान परशुराम चौक नंदग्राम और भगवान परशुराम वाटिका वसुंधरा सुबह 8 बजे हवन किया जाएगा। 23 अप्रैल को नंदग्राम स्थित जेकेजी स्कूल में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की महानगर एवं जनपद इकाई की बैठक में संस्था के जिलाध्यक्ष पं जयनंद शर्मा, जनपद महामंत्री पं सुभाष शर्मा, महानगर मंत्री पं विजय भारद्वाज, पं राजेंद्र प्रसाद, जनपद महामंत्री पं आदेश शर्मा, पं संदीप शर्मा, महानगर महामंत्री पं राजेंद्र शर्मा, अध्यक्ष पं नितिन शर्मा, महामंत्री ट्रांस हिडन पं आशुतोष शर्मा, पं परमानन्द गौड एडवोकेट, उपाध्यक्ष पं अमित गौड, महानगर महामंत्री पं सुभाष शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा, संगठन महामंत्री संजय शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ शिवराम सारस्वत, पं आकाश शर्मा, पं मदन शर्मा, पं विजय शर्मा, पं देवदत्त शर्मा, पं देवेंद्र शर्मा, पं रुपेश शर्मा, पं अमित शर्मा आदि मौजूद रहें।

ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत24×7