लोनी में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग गिरी, मालिक सहित 13 लोग दबे

लोनी के रूप नगर औद्योगिक क्षेत्र में अवैध से रूप से बन रही फैक्ट्री की इमारत का लेंटर डालने के दौरान रविवार दोपहर करीब तीन बजे शटरिंग गिर गई। जिसमें मालिक और दो ठेकेदारों सहित 13 लोग मलबे के नीचे दब गए। जिला प्रशासन ने उन्हें निकालकर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां दोनों ठेकेदारों की मौत हो गई। अन्य का उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, जावली के मदन लाल शर्मा रूप नगर औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री के लिए इमारत का निर्माण करा रहे हैं। रविवार दोपहर करीब तीन बजे 20 फीट ऊंचाई पर लेंटर डालते समय भार अधिक और मिट्टी का धंसाव होने के कारण शटरिंग की बल्ली खिसक गई। देखते-देखते शटरिंग नीचे गिर गई। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर स्थानीय पुलिस, अग्निशमनकर्मी, नगर पालिका परिषद, जिला प्रशासन व एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मलबे को हटाते हुए बचाव कार्य शुरू किया। रात नौ बजे तक 13 लोगों को निकाला गया। उन्हें उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

 घायल और मृतकों की सूची   

उनकी पहचान फैक्ट्री मालिक मदन लाल शर्मा व उनके भांजे आकाश शर्मा, बिजनौर के ठेकेदार राजेश, प्रेमनगर के ठेकेदार समीर व उनके बेटे सोहेल, छत्तीसगढ़ के बालकृष्णन व मंगेश, get a bitcoin visa cardझारखंड के सनी, बदायूं के संजीव, छत्तीसगढ़ के प्रकाश, बरेली के राजेश, कमलेश और अनिल के रूप में हुई। उपचार के दौरान दोनों ठेकेदारों राजेश और समीर की मौत हो गई।

तलाश जारी-

बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा। अधिकारी और कर्मचारी तीन जेसीबी से मलबा हटाकर छानबीन करते रहे। डाग स्क्वाड भी लगा रहा। मलबा हटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आलम यह रहा है कि सरिया को गैस कटर से काटना पड़ा। मदद में स्थानीय निवासियों ने भी मदद की।

बचाव कार्य जारी है। 13 लोगों को निकालकर अस्तपालों में भर्ती कराया गया है। उनमें से दो की मौत हो गई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। रवि कुमार, पुलिस उपायुक्त, ग्रामीण।

    ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत 24×7                  

Ankit Sah
Author: Ankit Sah

Freelance Web Editor in SamayBharat24x7

By Ankit Sah

Freelance Web Editor in SamayBharat24x7