वैशाली में सीवर उफनाया, गली में भरा गंदा पानी
साहिबाबाद। नगर निगम कागजों में सीवर लाइन की मरम्मत करा रहा है लेकिन धरातल पर लोगों को सीवर ओवरफ्लो की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
इसकी बानगी वैशाली सेक्टर 3एफ की गलियों के मामले में देखी जा सकती है। सीवर फर्म पदाधिकारी शिकायत मिलने पर तत्काल निस्तारण कराने का दंभ भर रहे है। वहीं न्यायखंड एक में भी सीवर ओवरफ्लो की समस्या बरकरार है। लोग जीडीए, नगर निगम और क्षेत्रीय विधायक से शिकातय कर चुके है। वैशाली सेक्टर 3एफ निवासी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मकान नबंर 118 के सामने शुक्रवार को सीवर ओवरफ्लो की समस्या रही। सीवर का गंदा पानी मकान नबंर 176 के सामने तक रही। इससे 58 घरों के सामने आए दिन दिक्कत हो जाती है। लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। बच्चों को भी गंदे पानी से होकर ही निकलने को मजबूर होना पड़ रहा है। न्यायखंड एक में शुक्रवार को भी मकान नबंर 197 से 224 के सामने गटर से गंदा पानी निकलता रहा। इससे सड़क पर गंदा पानी भरा रहा। लोगों को गंदगी के साथ-साथ बदबू का भी सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर नहीं हौ पा रही है। लोगों के शिकायत करने पर गटर साफ कराए गए थे लेकिन शुक्रवार को फिर से दिक्कत हुई। उन्होनें बताया कि इसकी शिकायत जीडीए अधिकारियों से लगातार की जा रही है। क्षेत्रीय विधायक को भी सीवर की समस्या से अवगत कराया जा चुका है।
ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत 24×7