हिमाचल के “दमन दीप सिंह” पंजाबी फिल्मों के बाद बॉलीवुड की वेब सीरीज में अपना दमदार अभिनय जल्द दिखाते नजर आएंगें।

बॉलीवुड एक ऐसी दुनिया जहाँ कदम रखना बहुत ही मुश्किल हैं इस इंडस्ट्री में कोई किसी का नहीं होता हैं फिल्म इंडस्ट्री में कामयाबी के लिए बहुत ही स्ट्रगल और मेहनत करनी पड़ती हैं। आज “समय भारत 24×7” आपको एक ऐसे सख्श के बारे में बताना जा रहा है। जिसने अपनी मेहनत और एक्टिंग से पंजाबी फिल्मों और अल्बमों में अपना एक मुकाम बना लिया हैं। उस अदाकार का नाम हैं “दमन दीप सिंह”।

दमन दीप सिंह हिमाचल प्रदेश जिला मंडी के जोगिंदर नगर के रहने वाले हैं। दमन दीप ने बहुत सी फिल्म व पंजाबी एल्बम मे काम कर चुके है। लम्बे समय से पंजाब में अपने अभिनय की छाप छोड़ने कामयाब हुए हैं। दमन दीप सिंह ने अब बॉलीवुड के साथ साथ साउथ सिनेमा में भी अपना कदम रख दिया हैं। दमन ने बचपन से ही फिल्मी दुनिया मे अपना नाम बनाने की ठान ली थी। जिसके लिए दमन दीप ने थियेटर से
अभिनय की ट्रैंनिंग लेनी शुरु की। एक्टिंग के गुण सीखने के बाद उन्होंने पंजाबी फिल्मों और गानों से अपने करियर की शुरुआत की। इस सब के लिए दमन दीप सिंह को परिवार का साथ मिला। परिवार ने तो दमन दीप का साथ दिया लेकिन कुछ ऐसे भी लोग थे जिन्होंने दमन का बहुत मजाक बनाया। दमन दीप सिंह ने लोगों के उस मजाक को अपना हथियार बनाया और कामयाबी की सीढ़ियां चढ़नी शुरू कर दी। जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने आलोचकों को अपने काम से करारा जवाब दिया।

दमन दीप सिंह बॉलीवुड की एक बड़ी वेब सीरीज में जल्द ही नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही दमन दीप साउथ की एक वेब सीरीज में भी दमदार रोल में नजर आने वाले हैं। दमन दीप एक दो बड़े विज्ञापन भी कर रहे हैं। दमन काफी मेहनती कलाकार है और वो अपनी मेहनत से यही नही रुकने वाले एक दिन वो फिल्मी दुनिया में अपना एक बड़ा नाम बनाएंगा। 

ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत24×7