अयोध्या – राम जन्मभूमि परिसर में आरंभ हुई दीपोत्सव 2022 की तैयारी

राम जन्मभूमि परिसर में आरंभ हुई दीपोत्सव 2022 की तैयारी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने अस्थाई गर्भ गृह की दीवारों पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की पेंटिंग कर किया शुभारंभ। डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा को सौंपी गई है राम जन्मभूमि परिसर में दीपोत्सव के तैयारी की जिम्मेदारी। जन्मभूमि परिसर में भारतीय लोक कला ,अवधी लोक कला, महाराष्ट्र की वरली,बिहार की मधुबनी तथा राजस्थान की लघु चित्रकला पर बनाई जाएंगी पेंटिंग। कनौसा कान्वेंट स्कूल की रिटायर्ड ड्राइंग टीचर डॉक्टर राधिका देवी ,डॉक्टर हेमलता के नेतृत्व में ड्राइंग के कुशल स्टूडेंट जन्मभूमि परिसर में दीपोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने के लिए बनाएंगे कलाकृतियां।

ब्यूरो रिपोर्ट
समय भारत 24×7